Rahul Gandhi का ट्रैक्टर मार्च बन सकता है उनके लिए मुसिबत, दिल्ली पुलिस कर रही इस बात की जांच

जयपुर।( मनोज गुर्जर) सोमवार को संसद सत्र के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्रेक्टर मार्च किया। यह ट्रेक्टर मार्च राहुल गांधी ने किसानों के समर्थन ​में किया था। अब ऐसा लग रहा है​ कि ये ट्रेक्टर मार्च राहुल गांधी के लिए मुसीबत बन जाये। दरअसल सोमवार को मार्च निकालने के बाद पुलिस ये जांचने में जुट गई है कि वाआईपी इलाके में ये ट्रेक्टर राहुल गांधी के पास कैसे आया। बता दें कि जिस इलाके में ये ट्रेक्टर चलाया गया वहां ऐसे वाहनों की अनुमति नहीं है। सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि ट्रेक्टर को सुरक्षा जांच से बचाने के लिए एक कंटेनर का इस्तेमाल किया गया था। और यह कंटनेटर लाने के लिए एक सांसद का इस्तेमाल किया गया था। जिस ट्रैक्टर को लेकर राहुल गांधी संसद लेकर पहुंच उसे पुलिस ने जब्त कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

इसलिए हुआ ट्रैक्टर मार्च
बता दें कि पिछले कईं महिने से तीन कृषी बिलों को लेकर देश के किसाना आंदोलन कर रहे हैं। किसानों की मांग है कि इन तीनों बिलों को सरकार वापिस ले और एमएसपी लागू करे। ऐसे में राहुल गांधी ने किसानों के समर्थन में ये ट्रैक्टर मार्च निकाला और ​कहा कि मोदी सरकार किसान विरोधी है और किसानों की मांगों को पूरा नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि मैं संसद में ​ट्रैक्टर से किसानों का संदेश लेकर आया हूं। इस दौरान कांग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला और दीपेंद्र हुड्डा सहित 6 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने बताया के संसद सत्र चला रहा है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली सीआरपीसी की धारा 144 का उल्लंघन किया है।