रेलवे की पूछताछ केन्द्र का नाम “सहयोग” किया

रेलवे की पूछताछ केन्द्र का नाम “सहयोग” किया

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

कोटा 9 अगस्त।रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार कोटा मंडल में प्रमुख स्टेशनो पर संचालित होने वाली पूछताछ केन्द्र का नाम बदलकर ‘ सहयोग ’ कर दिया गया है | इस क्रम में मंडल के कोटा, सवाई माधोपुर, भरतपुर, गंगापुर सिटी एवं बयाना आदि प्रमुख स्टेशनो पर मंडल रेल प्रशासन द्वारा स्टेशन की पूछताछ केन्द्र के नाम को परिवर्तित कर “सहयोग” कर दिया गया है |
इस सम्वन्ध में वरिष्ट मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री रोहित मालवीय ने बताया की यात्री गाड़ियों के आवागमन एवं प्लेटफार्म, कोच पोजीशन आदि की जानकारी के लिए यात्रीगण सहयोग खिड़की से वांछित जानकारी प्राप्त कर सकते है |
रेलवे के वाणिज्य विभाग ने अपने फ्रंट लाइन कर्मचारियों को हाल ही में कर्मयोगी का प्रशिक्षण प्रदान किया था जिससे की रेलवे कर्मचारियों की कार्यकुशलता तथा सौजन्यता पूर्ण से कार्य करने के स्तर में काफी वृद्धि हुई है | जिससे यात्रियों को प्लेटफार्म पर 24 घंटे सही एवं सटीक जानकारी रेल नेट टर्मिनल के माध्यम से कर्मचारियों द्वारा प्रदान की जा रही है |