जयपुर। प्रदेश में 23 और 24 जुलाई को राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा(रीट) चार पारियों में आयोजित की जानी है। इस परीक्षा में 15 लाख से अधिक अथ्यर्थी भाग ले रहे हैं। परीक्षार्थियों की तादात को देखते हुए रेलवे ने शनिवार और रविवार को स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है।
इससे पहले भी कई मौकों पर रेलवे इस तरह स्पेशल ट्रेन चला चुका है। इसी कड़ी में भारतीय रेलवे ने राजस्थान में रीट परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए स्पेशल रेलगाड़ियां चलाने का निर्णय लिया है। जो लोग दिल्ली से राजस्थान परीक्षा देने जाने वाले हैं, वह भी स्पेशल ट्रेनों का फायदा उठा सकते हैं।
ऐसे रहेगा ट्रेन का शेड्यूल
रेलवे दिल्ली जंक्शन तथा सीकर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जायेगी। गाडी संख्या 04096/04095 को भारतीय रेलवे ने दिल्ली जंक्शन तथा सीकर के बीच अनारक्षित परीक्षा स्पेशल रेलगाडी संख्या चलाने का फैसला लिया है। दिल्ली जंक्शन से सीकर तक स्पेशल ट्रेन नंबर 04096 दिनांक 22 और 23 जुलाई को दिल्ली से रात 11.45 बजे रवाना होगी, जो अगले दिन सुबह 07.55 बजे सीकर पहुंचेगी।
वहीं सीकर से शुरू होकर ट्रेन नंबर 04095 दिनॉंक 23 जुलाई को 23 और 24 जुलाई को सीकर से सायं 07.40 बजे रवाना होगी, जो अगले दिन सुबह 04.00 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। इन ट्रेनों का दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, रेवाड़ी, खैरथल, अलवर, राजगढ, बांदीकुई, दौसा, गांधीनगर जयपुर, जयपुर मुख्य स्टेशन, दहाड़ का बाला जी तथा रींगस स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रूकेगी।