26 साल पुराने मामले में राज बब्बर को दो साल की जेल, मतदान अधिकारी से की थी मारपीट

जयपुर। बॉलीवुड अभिनेता और कांग्रेस नेता राज बब्बर को एक 26 साल पुराने मामले में यूपी की स्थानीय कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई है। मामला एक मतदान अधिकारी से मारपीट का है। कोर्ट ने राज बब्बर को दोषी कराज देते हुए दो साल जेल में रहने की सजा सुनाई है।

अदालत ने राज बब्बर को एक लोक सेवक को अपना कर्तव्य निभाने से रोकने के लिए स्वेच्छा से चोट पहुँचाने और तीन अन्य अपराधों के लिए दोषी ठहराया गया था। अदालत ने उस पर 8,500 रुपये का जुर्माना भी लगाया। मतदान अधिकारी ने मई 1996 में एक चुनाव के दौरान बब्बर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत यहां वजीरगंज थाने में दर्ज कराई गई थी। उस समय बब्बर समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ रहे थे। फैसला सुनाए जाने के वक्त बब्बर कोर्ट रूम में मौजूद थे।

फैसले को चुनौती देंगे
फैसला सुनाए जाते समय कोर्ट में राज बब्बर भी मौजूद रहे। जिसके बाद उन्होंने कहा कि वे कोर्ट के इस फैसले को चुनौती देंगे।

यह था पूरा मामला
दरअसल, 2 मई 1996 में मतदान अधिकारी ने वजीरगंज थाने में राज बब्बर के खिलाफ राज कार्य में बाधा पहुंचाने और मारपीट करने पर एफआईआर दर्ज कराई गई। दर्ज शिकायत के मुताबिक मतदान अधिकारी श्रीकृष्ण सिंह राणा पर समाजवादी प्रत्याशी राज बब्बर ने मतदान अधिकारी पर फर्जी मतदान का आरोप लगाया। मतदान केंद्र संख्या 192/103 के बूथ संख्या 192 पर जब मतदाताओं का आना बंद हो गया तब वे मतदान केंद्र से बाहर निकलकर खाना खाने जा रहे थे। इसी दौरान समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राजबब्बर अपने साथियों के साथ मतदान केंद्र में आए और फर्जी मतदान का झूठा आरोप लगाने लगे और उनके साथ मारपीट की।