राजस्थान अकाउन्टेटस् एशोसिएशन के चुनाव सम्पन

राजस्थान अकाउन्टेटस् एशोसिएशन के चुनाव सम्पन

दीपक बाथरा निर्विरोध बने जिलाध्यक्ष

कोटा 2 अगस्त। राजस्थान अकाउन्टेटस् एशोसिएशन जिला शाखा कोटा के चुनाव कोष कार्यालय कोटा में सम्पन हुए, जिसमे सार्वजनिक निर्माण विभाग के कनिष्ठ लेखाकार दीपक कुमार बाथरा वर्ष 2022-24 के लिए निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। लक्ष्मी शर्मा, अजित सक्सेना, विरेन्द्र कुमार जैन, बृजेश कुमार विजयवर्गीय, ललित कुमार संतनानी, निर्विरोध प्रांतीय प्रतिनिधि घोषित किए गए। निर्वाचन अधिकारी एवं कोषाधिकारी डॉ. लोकेन्द्र सिंह ने दीपक बाथरा को जिलाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित होने पर शपथ दिलवाई, सहायक निर्वाचन अधिकारी टीकम चन्द जैन ने निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सद्भावना से पूर्ण करवाए जाने पर सभी लेखाकर्मियों का आभार प्रकट किया। दीपक बाथरा ने जिलाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर कहा की लेखाकर्मियों की प्रतिष्ठा पर कभी भी आंच नहीं आने दी जायेगी उनका सम्मान सदैव जीवित रखा जायेगा तथा लेखाकर्मियों की लम्बित मांगो को शाीघ्र पूर्ण करवाया जायेगा।