राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ मंडल की बैठक आयोजित

राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ मंडल की बैठक आयोजित

ब्यूरो चीफ विजयपाल सैनी   

 राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ रघुनाथपुरा मंडल की मासिक बैठक पाथरेड़ी ग्राम में रामरिछपाल मीणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में  बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने व समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में संचालन हरचंद मीणा ने किया। बैठक में तहसील मंडल अध्यक्ष इन्जिनीयर दिनेश मीणा, मंडल संरक्षक रामरिछपाल मीणा, सामाजिक कार्यकर्ता लालचंद मीणा, पूर्व सरपंच शिम्भुदयाल मीणा, रोहिताश मीणा, शंकरलाल मीणा, सुरेन्द्र मीणा, विनोद मीणा, गुमानराम मीणा, बलवंत मीणा, रामस्वरुप मीणा, रघुवीर मीणा, हनुमान प्रसाद मीणा, कैलाश चंद मीना, अमर सिंह मीणा, कबूल चंद, सत्यनारायण, रमेश चंद समेत कई लोग मौजूद थे।