राजस्थानः BJP सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने आमागढ़ किले पर झंडा फहराया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जयपुर। राजस्थान में चल रहे आमागढ़ किले के झण्डे विवाद में उस समय और अधिक तूल पकड़ लिया जब राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी के सांसद किरोड़ लाल मीणा ने आमागढ़ किले पर मीणा समाज का झण्डा फहरा दिया। इसके बाद पुलिस ने किरोड़ी लाल मीणा को गिरफ्तार कर लिया है।
सोशल मीडिया किरोड़ी लाल मीण के कईं वीडियो सामने आए हैं जिनमें किरोड़ी मीणा मीन भगवान का झण्डा किले पर फहराते हुए नजर आ रहे हैं। मीणा ​कईं यूवाओ के सा​थ किले पर मीन भगवान का जयकारा लगाते हुए नजर आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक डॉ. किरोड़ लाल मीणा पर पुलिस के मना करने के बावजूद किले पर झण्डे फहराने का आरोप है। पुलिस मीणा को अरेस्ट करके विद्याधर नगर थाने ले गई, इस बात की जानकारी खुद किरोड़ी लाल मीणा ने ट्वीटर के माध्यम से वीडियो जारी करके दी है। मीणा वीडियो में कहते हुए दिख रहे हैं कि मुझे पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है और पुलिस मुझे विद्याधर नगर थाने ले जा रही है।
क्या है पूरा मामला जानें
मीणा समाज अपने आप को आदिवासी समाज कहता है आरएसएस सहित कईं हिंदू संगठनों के आमागढ़ किले पर भगवा झण्डा फहराने की बात कहने पर मीणा समाज में रोष पैदा हो गया। कुछ मीणा समाज के लोग अपने आप का हिन्दू नहीं मानकर अपनी अलग संस्कृति होने का दावा करने लगे।
वसुंधरा उतरी किरोड़ी के समर्थन में
इधर किरोड़ी मीणा को ​अरेस्ट करने के बाद राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कांग्रेस पर हमला बोला है। वसुंधरा ने क​हा ​है ​कि कांग्रेस किले पर राजनीति कर रही है। और किरोड़ी लाल मीणा को जल्द से रिहा किया जाना चाहिए।