जयपुर। प्रदेश के मुखीया अशोक गहलोत आज विधानसभा में बजट 2022 पेश् कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने समाचार लिखे जाने तक कईं प्रमुख घोषणांए बजट के तहत की हैं। जिसमें 50 यूनिट बिजली फ्री, 5 लाख का दुर्घटना बीमा कवर, 18 जिलों में नर्सिंग कॉलेज खोलने जैसी महत्वपूर्ण घोषणाएं शामिल हैं।
मनरेगा तर्ज पर शहरों में 100 दिन का रोजगार
मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि, मनरेगा की तर्ज पर रोजगार इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत शहरों में भी 100 दिन का रोजगार दिया जायेगा। इस पर कुल लागत 800 करोड़ रूपये की आयेगी। । इसके साथ ही मनरेगा में 100 दिन का रोजगार 125 दिन करने की घोषणा की है। इसके लिए राज्य सरकार 700 करोड़ खर्च करेगी।
चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना में 10 लाख तक का कवर
मुख्यमंत्री ने बजट के तहत घोषणा की, चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना में 10 लाख तक का कवर मिलेगा। साथ ही 5 लाख रूपये का दुर्घटना बीमा कवर भी दिया जायेगा। जरूरतमंद व्यक्तियों का कलेक्टर चिरंजीवी स्वास्थ्य कार्ड के बिना भी फायदा दिला सकेंगें
50 यूनिट मुफ्त बिजली
घोषणा के मुताबिक 50 यूनिट मुफ्त बिजली दी जायेगी। इसके अलावा सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 150 यूनिट तक 3 रुपए और 150 से 300 यूनिट तक 2 रुपए तक चार्ज किया जायेगा। इस पर 4000 करोड़ का खर्च होगा। सरकारी अस्पतालों में आउटडोर और इनडोर में हर तरह का इलाज कैशलेस, कोई पैसा नहीं लगेगा।
18 जिलों में नर्सिंग कॉलेज खुलेंगे
अगले साल बचे हुए 18 जिलों में नर्सिंग कॉलेज खुलेंगे, सभी जिलों में नर्सिंग कॉलेज होंगें। एसएमएस अस्पताल, जयपुर में 5 नए विभाग, रोबोटिक सर्जरी शुरू होगी, 300 करोड़ खर्च होंगे।