Rajasthan: 4 बच्चों और पत्नि की हत्या कर खुद ने की आत्महत्या, पुलिस कारण तलाशने में जुटी

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर जिले में सोमवार को एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है। पुलिस को जिले के गांव में पति पत्नि सहित चार बच्चे मृत पाए गए। पुलिस के मुताबिक उदयपुर के झाडौली गांव के एक व्यक्ति जिसका नाम पप्पू है, ने पहले अपने चार बच्चों और पत्नि को मौत के घाट उतारा और फिर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि परिवार के मुखिया पप्पू गमेती ने बच्चों और पत्नी की हत्या की और फिर झाड़ौली गांव में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कहा कि व्यक्ति और तीन बच्चों के शव फंदे से लटके मिले जबकि उसकी पत्नी और एक बच्चे के शव बिस्तर पर पड़े थे।
प्रथम दृष्टा यह मामला पति द्वारा हत्या और आत्महत्या का माना जा रहा है। लेकिन पुलिस इस घटना का सच पता लगाने में जुट गई है। फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) और डॉग स्क्वायड की एक टीम मौके पर पहुंच गई है और सबूत इकट्ठा करने का काम चल रहा है।