Paali: पाली जिले में रोहट थाना क्षेत्र के सांझी गांव में एक ही परिवार के चार लोगों ने आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि कस्बे के भल्लाराम मेघवाल का इकलौता बच्चा काफी दिनों से बीमार चल रहा था. बुधवार शाम को भल्लाराम उसे देखने के लिए रोहट मेडिकल क्लीनिक ले जा रहा था। बीच रास्ते में ही तीन वर्षीय बालक भीमराव की मौत हो गई, जिसके बाद से पूरा परिवार सदमे में चला गया। कयास लगाया जा रहा है कि वापस गांव आते वक्त रास्ते में परिवार ने खुदकुशी कर ली।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया. पुलिस का कहना है कि भल्लाराम के साथ उसकी पत्नी मीरा ने पांच साल की बेटी निकिता को साथ लेकर मौत को गले लगा लिया.
वहीं घटनास्थल पर रोहट थाना प्रभारी उदय सिंह पुलिस जाब्ते के साथ पहुंचे और मृतकों के शवों को रोहट अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. फिलहाल पुलिस ने मौत के कारणों का खुलासा नहीं किया है लेकिन शुरूआती जांच में इसे आत्महत्या माना जा रहा है.