Rajasthan: इस दिन हो सकता है कांग्रेस मंत्रीमंडल में फेरबदल, संगठन में नियुक्ति भी संभव

जयपुर। 15—20 दिन पहले जब प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अजय माकन ने राजस्थान का दौरा किया था जो प्रदेश सरकार के मंत्री मंडल में विस्तार की सुगबुगाहट तेज हो गई थी। और कयास लगाये गये की जल्द ही प्रदेश में संगठन के खाली पड़े पदों की नियुक्ति और मंत्रीमंडल में विस्तार कर दिया जायेगा। लेकिन महिना भर बाद अब जब पंचायती राज चुनाव आ चुके हैं तब भी संठगन और मंत्रीमंडल में विस्तार नहीं हुआ।

माना जा रहा है प्रदेश में गहलोत और पायलट की लड़ाई के कारण मंत्रीमंडल में विस्तार और संगठन में नियुक्ति की जाने में बाधा आ रही है।
अब सूत्रों के अनुसार खबर मिली है कि इसी महिने के अंतिम सप्ताह में मंत्रीमंडल में फेरबदल किया जा सकता है। क्योंकि अगले महिने से विधानसभा चालू हो जोयगी। ऐसे में नये मंत्रीयों को विधानसभा की बैठक के लिए भी तैयारी का समय भी मिल जायेगा।

बता दें कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस फिर से बिना किसी जिला और ब्लॉक स्तर पर संगठन के पंचायतीराज चुनावों में उतर गई है। कांग्रेस पार्टी को प्रदेश में बिना संठगन के चलते लगभग ढेड साल हो गये हैं। जोकि किसी भी पार्टी के लिए अच्छी खबर नहीं है। इससे साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं में पदों को लेकर बात बन नहीं रही है। आलाकमान भी फैसले लेने में देर कर रहा है।
अब यदि आलाकमान अपने हिसाब से फैसला नहीं करता तो निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी को आगामी विधानसभी चुनावों में इस खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। फिलहाल 29 अगस्त की संभावना जताई जा रही है कि कुछ हल निकाला जा सके।