जयपुर। राजस्थान में सियासी घमासन के बीच अशोक गहलोत और सचिन पायलट के समर्थक विधायकों एवं मंत्रियों की बयानबाजी जारी है। पहले गहलोत गुट में शामिल रहे मंत्री राजेन्द्र गुढा अब पायलट के समर्थन में खुलकर बयान दे रहे हैं। गुढा ने कहा कि सचिन पायलट ही राजस्थान के भविष्य हैं। उन्हें ही मुख्यमंत्री बनाना चाहिए।
मीडिया द्वारा 102 विधायकों में से ही मुख्यमंत्री बनाये जाने वाले सवाल का जबाव देते हुए गुढा ने कहा कि जब ये लोग (गहलोत समर्थक) 102 विधायकों में से ही मुख्यमंत्री बनाने की बात कह रहे हैं तो उन पांच को क्यों मंत्री बनाया हुआ है जो 102 में शामिल नहीं हैं। उन्होंने पांच मंत्रियों रमेश मीणा, बिजेन्द्र ओला, विश्वेन्द्र सिंह, मुरारीलाल मीणा और हेमाराम चैधरी का नाम लेते हुए कहा कि क्या ये विधायक भी 102 में शामिल थे..? फिर इन्हें क्यों मंत्री बनाया हुआ है। अगर इन लोगों को मंत्री बनाया जा सकता है सचिन पायलट को मुख्यमंत्री क्यों नहीं बनाया जा सकता।
जो इन्होने मंत्री बनाया।
दरअसल एएनआई ने एक ट्विट करते हुए खबर चलाई कि कांग्रेस विधायक सचिन पायलट ने आलाकमान से फोन पर बात की है। पायलट न कांग्रेस आलाकमान से कहा है कि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत अगर पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने का फैसला करते हैं तो उन्हें सीएम नहीं रहना चाहिए और विधायकों को साथ लाना उनकी जिम्मेदारी है।
विधयकों की बुद्धि खराब हो गई
विधयकों के बैठक में भाग नहीं लेने वाले सवाल पर राजेन्द्र गुढा ने कहा कि ये तो इनकी बुद्धि खराब हो गई है जो विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हुए। इनके घर में लक्ष्मी को निवास ज्यादा हो गया है और सरस्वती इनके घर से चली गई है।