Rajasthan News : जयपुर में दुल्हन से पति के सामने रेप की कोशिश; पति बचाने आया तो नाक-कान काटे-पेशाब पिलाया

Jaipur: जयपुर में महिला पर हुए अत्याचार का मामला सामने आया है। जयपुर में दबंगों ने महिला को उठा लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसके कपड़े फाड़े, उसके शरीर को चोट पहुंचाई। अचानक उसके पति और मां आ गए। दोनों जब उसे बचाने की कोशिश कर रहे थे तो दबंगों ने महिला और माँ को पहले पीटा, फिर उसके सामने ही लड़की के पति को पीटा. चाकू से कान और नाक पर गहरे घाव कर दिए और उसके बाद अपना पेशाब पिलाया।

दरअसल, ये मामला जयपुर के रामनगरिया थाना क्षेत्र का है. पुलिस हर चीज की जांच कर रही है। नामजद व्यक्ति समेत अन्य पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी की शादी जल्द ही कर दी गई थी। वह मूल रूप से दूसरे शहर की रहने वाली है, लेकिन रामनगरिया क्षेत्र में उसका ससुराल है। कुछ दिन पहले ही पति की मौत हो गई। इस कारण वह सदमे में चल रही थी। बेटी अपनी मां की देखभाल करने के लिए 31 अक्टूबर की रात अपनी मां से मिलने आई थी। मां अपने ससुराल थी, बेटी भी वहीं आ गई। बेटी के साथ उसका पति भी आया था

आरोप है कि कच्चे घर के पास रहने वाले अपराधियों ने 16 साल की बच्ची का अपहरण कर उसे सुनसान जगह पर ले गए। वहां ले जाकर रेप करने की नीयत से उसे निर्वस्त्र कर दिया। इस बीच मां और पति वहां आ गए तो उनके साथ बेहद क्रूरता की। कुद दिन तक तो परिवार सदमे में रहा, घर से बाहर नही निकला। बाद में जब पड़ोसियों और समाज को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने परिवार को मुकदमा दर्ज कराने के लिए तैयार किया. इस घटना के बाद मंगलवार को फैसला सुनाया गया. आरोपी रामलाल व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एसएचओ रामनगरिया राजेश शर्मा केस की जांच कर रहे हैं।