जयपुर। राजस्थान के अलवर जिले में शुक्रवार को एक पुलिस हेड कांस्टेबल ने कथित तौर पर एक पेड़ से फांसी लगा ली। फांसी लगाने के कारणों का फिलहाल कोई पता नहीं चला है। ना ही मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है।
पुलिस के मुताबिक एनईबी थाना क्षेत्र के एक इलाके में हेड कांस्टेबल ध्रुव सिंह जाट (44) सड़क के किनारे पेड़ से लटके पाए गए। मृतक पुलिसकर्मी अलवर के उद्योग नगर पुलिस थाने में तैनात था।
घर से सरकारी काम बताकर निकला
पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि ध्रुव सिंह जाट गुरुवार शाम को घर से निकलने से अपने परिवार वालों को कहा कि वह किसी सरकारी काम से जयपुर जा रहा है। इसके बाद ध्रुव सिंह पेट पर फांसी के फंदे से झुलते हुए मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के लिए सौंप दिया है।