Baran : राजस्थान पुलिस ने जीता फाइनल मुकाबला

संवाददाता विष्णु भारद्वाज 
बारां राजस्थान


खेल सामाजिक समरसता का सशक्त माध्यम-नरेंद्र नागर

बारां 20 फरवरी ।भारत माता क्लब बारां के तत्वावधान व जिला फुटबॉल संघ के सहयोग से आयोजित स्वर्गीय विजय राजे सिंधिया स्मृति राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में राजस्थान पुलिस जयपुर की टीम ने हाड़ौती क्लब बारां को 2-0 से हरा कर खिताब जीता।
फुटबॉल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल माथोडिया ने बताया कि फाइनल मैच राजस्थान पुलिस जयपुर व हाड़ोती क्लब बारां के बीच खेला गया जिसमें राजस्थान पुलिस जयपुर 2-0 से विजेता रही। प्रतियोगिता में राज्य की 16 टीमो ने भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेता टीम को इक्कतीस हजार रुपए नगद, शील्ड व व्यक्तिगत पुरस्कार दिए गए, वहीं द्वितीय स्थान प्राप्त टीम को इक्कीस हजार रुपए नगद, ट्राफी व व्यक्तिगत पुरस्कार से सम्मानित किया गया। फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच जयपुर के मानी और बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार बारां के मुकेश को प्रदान किया गया।
आयोजन सचिव मुकेश केरवालिया ने बताया कि समापन समारोह में मुख्य अतिथि नरेंद्र नागर विधायक खानपुर थे। उन्होंने सम्बोधन में कहा खेल सामाजिक समरसता के सशक्त माध्यम हैं। फुटबाल का खेल बारां की संस्कृति में रचा बसा है। अनेक उत्कृष्ट खिलाड़ी यहां से राष्ट्रीय स्तर पर गए हैं।  अध्यक्षता मजिद मलिक कमांडो सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने की। विशिष्ट अतिथि संदीप शर्मा संरक्षक जिला फुटबॉल संघ बारां, दीक्षा खंडेलवाल पूर्व प्रदेश प्रवक्ता भाजयुमो राजस्थान, विशिष्ट अतिथि नंदलाल सुमन पूर्व जिला प्रमुख बारां, रामपाल मेघवाल पूर्व विधायक बारा, यशभानु जैन पूर्व चेयरमैन नगर पालिका बारां,  रामस्वरूप यादव, भीम चौधरी जिला अध्यक्ष फुटबॉल संघ बारां, महावीर नामा अध्यक्ष भाजपा बारां शहर, रामलाल मेहता पूर्व जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा, राजेन्द्र नागर, माजिद सलीम सदर अंजुमन कमेटी बारांहै भी रहे मौजूद प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ अशोक बादल, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओम चक्रवृति,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश हाड़ा आदि थे। अतिथियों का फुटबॉल संघ के नरेंद्र चतुर्वेदी सतीश सिंह प्रदीप हाड़ा, भारत माता क्लब अध्यक्ष योगेश राजोरा, संयोजक प्रबल केदाहेड़ी, कोषाध्यक्ष दिलीप शाक्यवाल ,मुकेश गौतम, प्रवीण पांचाल,रोहित नायक, यग्नेश शर्मा,नमन शर्मा,भगवती बैरवा आदि ने अतिथियों का  स्वागत किया। बड़ी संख्या में खचाखच भरे श्री राम स्टेडियम में दर्शकों ने खिलाड़ियों के खेल के हर पल का आनंद लेते हुए उनका उत्साह वर्धन किया तथा हर गोल पर आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया,