जयपुर। ऐसा लग रहा है राजस्थान में इस बार बडा सियासी भूकंप आने वाला है। वह भी ऐसे समय पर राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोडो यात्रा राजस्थान में प्रवेश करने जा रही हो। आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर जमकर हमले किये। पायलट ने एनडीटीवी के साथ एक इंटरव्यू में सचिन पायलट को छ: बार गद्दार करार दिया। गुजरात में राहुल गांधी के साथ चुनाव प्रचार से समय निकालकर सचिन पायलट की अपनी अब तक की सबसे बड़ी आलोचना की। सीएम अशोक गहलोत के इस बयान के बाद अब राजस्थान की राजनीति में एक बडा बदलाव देखेने को मिलने वाला है।
इंटरव्यू में गहलोत ने कहा कि , "एक गद्दार (देशद्रोही) मुख्यमंत्री नहीं हो सकता है," उन्होंने कहा, "हाईकमान सचिन पायलट को मुख्यमंत्री नहीं बना सकता है … एक आदमी जिसके पास 10 विधायक नहीं हैं। जिसने विद्रोह किया। उसने पार्टी को धोखा दिया, (उसने) देशद्रोही है।"
गहलोत ने कहा कि "यह भारत के लिए पहली बार होना चाहिए कि एक पार्टी अध्यक्ष ने अपनी ही सरकार को गिराने की कोशिश की," उन्होंने 2020 में पायलट के विद्रोह के बारे में कहा मेरे पास सबूत हैं पायलट के साथ विधायकों को 10 करोड रूपये तक दिये गये थे और ये पैसे दिल्ली बीजेपी के दफ्तर से आये थे। याद दिला दें कि पायलट, जिन्होंने तब तक उपमुख्यमंत्री के रूप में लगभग दो साल की सेवा की थी, 19 विधायकों के दल के साथ दिल्ली के पास एक पाँच सितारा रिसॉर्ट में चले गए।