जयपुर। राजस्थान कांग्रेस में चल रही गुटबाजी किसी से छिपी नहीं रही है। पिछले लगभग ढ़ेड साल से राजस्थान कांग्रेस में गुटबाजी चल रही है। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व पीसीसी चीफ सचिन पायलट के गुट के विधायकों के बीच अक्सर बयानबाजी होती रहती है, जो पार्टी में गुटबाजी होने की ओर इशारा करता है। और इस बात को अब राजस्थान सरकार के मंत्री भी मानने लगे हैं।
हाल ही प्रदेश में होने वाले उपचुनावों को लेकर खेल मंत्री अशोक चांदना ने मीड़िया से बात करते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने पिछले
उपचुनावों में एकजुट होकर चुनाव लड़ा था और अच्छे मार्जिन से जीत दर्ज की थी। अभी भी, पार्टी आगामी उपचुनावों में एकजुट होकर लड़ेगी इसमें कोई दोराय नहीं है। और बीपेजी पार्टी को हम फिर से हरायेंगे।
बता दें कि राजस्थान में दो सीटों के लिए जल्दी ही चुनावों की घोषणा हो सकती है। प्रदेश में वल्लभनगर और धरियावद सीट पर चुनाव करावाये जायेंगे। चांदना ने कहा है कि दोनों ही सीटों पर कांग्रेस पार्टी फिर से जीत हासिल करेगी।
मंत्रीमंडल विस्तार पर बोले चांदना
खेल मंत्री अशोक चांदना से राजस्थान में चल रहे मंत्रीमंडल फेरबदल की संभावना पर सवाल पूछा तो कहा कि प्रभारी अशोक माकन जयपुर आकर फीड़बैक ले चुके हैं। वे एक —एक विधायक से मिल के गये हैं और उनकी भी राय ले चुके हैं। अब फैसला आलाकमान लेगा। जो आलाकमान फैसला लेगा वो प्रदेश की कांग्रेसी पार्टी को मंजूर होगा। बता दें कि पिछले कईं दिनों से प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के मंत्रीमंडल के विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हैं।