राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने VDO प्री परीक्षा की आंसर की जारी की, यहां देखें चारों पेपर्स की आंसर की

जयपुर। प्रदेश में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 27 और 28 दिसंबर को आयोजित ग्रामीण विकास अधिकारी (VDO) प्री परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी गई है। बोर्ड ने ग्रामीण विकास अधिकारी (VDO) प्री परीक्षा को चार पारियों में आयोजित करवाया था। चारों ही प्रशन पत्रों की आंसर की सोमवार देर रात को जारी कर दी गई।
4 फरवरी तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं..
बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार किसी भी प्रश्न में या उत्तर में कोई आपत्ति है तो अभ्यर्थी 4 फरवरी रात 12 बजे तक आॅनालइन आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने के लिए 100 रूपये शुल्क देना होगा। अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आंसर की चेक कर सकते हैं। हम यहां विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आंसर की अपलोड़ कर रहे हैं जिससे आप अपने प्रशन के जबावों का मिलान कर सकते हैं।

ग्रामीण विकास अधिकारी प्री परीक्षा आंसर-की कोड 106 (A)

ग्रामीण विकास अधिकारी प्री परीक्षा आंसर-की कोड 106 (B)

ग्रामीण विकास अधिकारी प्री परीक्षा आंसर-की कोड 106 (C)

ग्रामीण विकास अधिकारी प्री परीक्षा आंसर-की कोड 106 (D)