राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की हुई बैठक

-प्रदेश स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन में भाग लेने का किया आव्हान

भरतपुर, राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) जिला शाखा की बैठक डाइट सभागार में जिला अध्यक्ष लाखन सिंह की अध्यक्षता में हुई । शुभारंभ मां वीणापाणी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया । बैठक में संगठन के वरिष्ठ दायित्व कार्यकर्ताओं ने 19 व 20 जनवरी को जोधपुर में होने वाले प्रदेश स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आव्हान किया ।

प्रदेश कार्यकर्ता जयराम जाट ने प्रत्येक उपशाख स्तर पर अधिकतम स्थाननो पर कर्तव्य दिशा पखवाड़ा मनाने, उपशाखा बैठक तिथि स्थान एवं प्रवास तय करने, चार्ज हस्तांतरण करने जयदेव पाठक जन्मशताब्दी वर्ष जिला व उपशाखा स्तर पर मनाए जाने व इस उपलक्ष में संगठन के की सदस्य अधिक से अधिक कर संगठन के पुरोधा स्वर्गीय जयदेव पाठक को श्रद्धांजलि देने की बात कही साथ ही संकुल संरचना पीईओ स्तर की समीक्षा 12 जनवरी को जिला स्तर पर महिला बैठक कर कर्त्तव्यबोध दिवस मनाने सहित तमामसांगठनिक बिंदुओं पर प्रकाश डाला ।

इस अवसर पर जगदीश प्रसाद चौधरी, भूदेव प्रसाद शर्मा, हरिशंकर शर्मा, दीनदयाल शर्मा, महेंद्र सिंह चौधरी, महेश चंद्र शर्मा आदि ने बैठक को संबोधित करते हुए अमूल्य सांगठनिक सुझाव देकर मार्गदर्शन किया । पूर्व प्रदेश कार्य कार्यकारिणी सदस्य श्याम सुंदर कटरा ने सदस्य बढ़ाने के लिए अधिक रसीद बुक लेने की बात कही । बैठक में पुष्पा शर्मा, सतीश दीक्षित, श्याम सुंदर कटरा, सत्य प्रकाश शर्मा, राम सिंह गुर्जर, हरविलास बघेल एवं राकेश कुमार आदि मौजूद रहे ।