राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद द्वारा मनोहर घांट बारां मे सामाजिक समरसता भाव पर आधारित तू मै एक रक्त कार्यक्रम संपन्न हुआ।

बारां 02 अक्टूबर। स्वतंत्रत्ता संग्राम मे जनजाति नायको के योगदान पर आधारित प्रदर्शनी का  उद्घाटन प्रसिद्द व्यवसायी विष्णु साबू राष्ट्रीय सवयं सेवक संघ बारां विभाग के विभाग प्रचारक हेमेंद्र कुमार,प्रांत सह सेवा प्रमुख कैलाश नामा के द्वारा लच्छा खोलकर एवं श्रीफल फोड़कर कर किया।सभी अतिथियों ने दुर्लभ प्रदर्शनी को देखकर अचंभित रह गये।

 
सामाजिक समरसता को ध्यान मे रखते हुए सिताबाडी आश्रम के दो दो भैया बारां नगर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के घर पर रात्रि विश्राम किया और दूसरे दिन  दोपहर का भोजन करवाकर सामूहिक अनुभव साँझा करने हेतु मनोहर घाट पर एकत्रित हुए एक दुसरो के अनुभव से सभी भाव विभोर हो गये साथ हि संस्कृतिक कार्यक्रम शारीरिक प्रदर्शन देखकर लोगों ने परिषद के कार्य की बहुत प्रशंसा की।

कार्यक्रम की भूमिका प्रांतीय नगरीय कार्य प्रमुख भवानीशंकर ने रखी।
कार्यक्रम मे प्रसिद्द उद्योगपति विष्णु साबू ने वनवासी कल्याण परिषद के काम को सराहा और हर संभव सहयोग देने हेतु विश्वास दिलाया, संस्था धर्मादा अध्यक्ष राधेश्याम गर्ग ने कहा की सीताबाडी मे परिषद द्वारा संचालित आश्रम को देखने जल्दी हमारी टोली आएगी और जितनी भी वहाँ की जरूरत होगी हम जरूर पुरा करेंगे साथ ही संस्था धर्मादा का भामाशाह सम्मान पत्र भी भैंट किया, डॉक्टर वीरेंद्र गोयल, विभाग प्रचारक हेमेंद्र  ने सम्पूर्ण समाज मे व्याप्त ऊंच नीच के भाव को छोड़कर देशहित् मे एकजुट होकर आराष्ट्रीय ताकतों का डटकर मुकाबला करने हेतु अव्हान किया ,अंत मे भरत पोरवाल ने अध्यक्षीय धन्यवाद ज्ञापित किया।  कार्यक्रम का संचालन गौरव अग्रवाल ने किया,कार्यक्रम मे विभाग संगठन मंत्री नरेन्द्र कुमार,जिला संगठन मंत्री राकेश कुमार,लोक कला सह प्रमुख मुन्नालाल सहरिया, नगर सचिव गौरव गुप्ता एवं नगर समिति के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।