राजस्थान: भरतपुर में दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प, भारी पुलिस बल तैनात

जयपुर। पहले करौली फिर जोधपुर और भरतपुर जिले में सोमवार देर रात दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प के बाद तनाव बढ़ गया है। हिंसा के बाद कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक दोनों समुदायों के बीच पथराव और कांच बोतलें फेंकी गई।

पुलिस ने कहा कि पथराव की सूचना मिली है और हिंसा के दौरान कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने अपराधियों से निपटने के लिए मथुरा गेट इलाके को सील कर दिया है। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात किया है।

मांस की दुकानों को लेकर था मामला
पुलिस के अनुसार, 2013 के एक मामले में अदालत के आदेश के बाद दोनों समुदायों में झड़पें हुईं। दरअसल , 2013 में आसपास के क्षेत्र में मांस की दुकानों को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प हुई थी। उस समय प्रशासन ने हस्तक्षेप कर मीट की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया था। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों ने कोर्ट का रुख किया।

सोमवार को कोर्ट ने दोनों पक्षों में से एक पर जुर्माना लगाया। अदालत के आदेश के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया, जिससे झड़प हो गई। की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने हिंसा करने के आरोप में कई लोगों को हिरासत में लिया है।