कैटरीना और विक्की कौशल की शादी में राजस्थान की पहचान 'दाल बाटी चूरमा' की दावत

जयपुर। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी के फंक्शन राजस्थान के सवाईमाधोपुर स्थिति बरबाड़ा महल में हो रहे हैं। News18 की एक रिपोर्ट से पता चला है कि इस शादी में मेहमानों को राजस्थानी व्यंजनों की भव्य दावत दी जायेगी। रिपोर्ट के मुताबिक विक्की और कैट की शादी में दी जानें वाली दावतों की मेनु में राजस्थान की विशेषता दाल बाटी चूरमा भी शामिल है। इसके अलावा मेनु में दही भल्ला, गोल गप्पे और कचौरी स्टॉल के साथ-साथ कबाब और पान भी शामिल हैं।

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार, विक्की कौशल की मां ने पारंपरिक 'महिला संगीत' का भी आयोजन किया, जो पंजाबी शादियों की एक खास विशेषता है। एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, "कैटरीना और विक्की परिवार के दोनों पक्षों के साथ मेहंदी समारोह मनाएंगे। विक्की कटरीना कैफ की मेहंदी रस्म के लिए 20 किलो और 400 कोन्स ऑर्गेनिक मेंहदी मंगावाई गई है।

चुनिंदा मेहमान ही किये इनवाइट
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने शादी में मेहमानों की बेहद चुनिंदा लिस्ट को इनवाइट किया है। इनमें कबीर खान और पत्नी मिनी मंथुर, नेहा धूपिया और अंगद बेदी, और अभिनेत्री शरवरी वाघ और राधिका मदान शामिल हैं। सवाई माधोपुर जिला प्रशासन ने कहा कि जिन मेहमानों का पूरी तरह से टीकाकरण नहीं हुआ है, उन्हें नेगेटिव आरटी-पीसीआर टेस्ट रिजल्ट दिखाना होगा। मेहमानों को अपने फोन का उपयोग करने या सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करने की भी अनुमति नहीं है।