Rajasthn: सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली जायेंगे अशोक गहलोत, नामांकन को लेकर चर्चा संभव

जयपुर। राजस्थान में अभी सियासी ड्रामा चालू है। कांग्रेस हाईकमान द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को क्लीन चिट दिये जाने के बाद आज दिल्ली रवाना होंगें। सूत्रों के मुताबिक गहलोत सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे जहां अध्यक्ष पद को लेकर चर्चा हो सकती है। अशोक गहलोत का शाम 3 बजे दिल्ली रवाना होने का कार्यक्रम तय हुआ है। दूसरी तरफ सचिन पायलट दिल्ली में ही रूके हुए हैं।

  बता दें कि पर्यवेक्षक के तौर पर राजस्थान आये अजय माकन और मल्लिकार्जुन खडगे ने आज राजस्थान के पूरे सियसी घटनाक्रम की लिखित रिपोर्ट सोनिया गांधी को सौंपी। रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद आलाकमान ने मुख्यमंत्री अशोक को इस घटना में किसी भी तरह से सम्मलित होने से इंकार कर दिया गया। राजस्थान में जो घटनाक्रम हुआ था उसके के लिए कांग्रेस नेतृत्व ने अशोक गहलोत को जिम्मेदार नहीं माना वहीं रिपोर्ट में तीन मंत्रियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की अनुशंसा की गई है। अशोक गहलोत को क्लीन चिट मिलने के बाद अब अशोक गहलोत कांग्रेस प्रमुख की रेस में फिर से शामिल हो गये हैं।

गौरतलब है कि राजस्थान में अगला सीएम कौन होगा इसके लिए विधायकों से राय लेने आये आॅब्जवर्स को राजस्थान बेरंग लौटना पडा था। क्योंकि गहलोत गुट के विधायकों ने बगाबत कर दी और सचिन पायलट को सीएम स्वीकार के फैसले को कतई अस्वीकार कर दिया। गहलोत गुट के विधायकों ने सीएमआर में होने वाली बैठक में भाग लेने से इंकार कर दिया। जिसके बाद प्रभारी अजय माकन ने इस पूरी तरह अनुशासनात्मक बताया और सोनिया गांधी को रिपोर्ट सौंपनी की बात कही थी।