Rajasthn: 'सेक्सटॉर्शन' गिरोह का पर्दाफाश, अलवर से 8 लोग गिरफ्तार

जयपुर। राज्य के अलवर जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। अलवर पुसिल ने सेक्सटॉर्शन के जरिए ब्लैकमेल करके पैसे एठनें वाली गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस संदर्भ में पुलिस ने 8 लोगों को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गिरोह के लोग सोशल मीड़िया जैसे फेसबुक, व्हाटएप, इंस्टाग्राम के जरिए लोगों को फंसाते थे और उन्हें ब्लैकमेल करके पैसा मांगते थे। गिरफ्तार किये गये आरोपी दौसा जिले के कोट गांव और जयपुर जिले के शास्त्री नगर के रहने वाले हैं। और ज्यादतर इनमें 10वीं-12वीं पास हैं।
पुलिस ने पूछताछ के बाद बड़े खुलासे किये हैं। बताया जा रहा है कि इस गिरोह में शामिल लोगों ने अब तक सेक्टॉर्शन और कैट​ फिशिंग के जरिए लोगो को फंसाकर 15 करोड़ रूपये ठगे हैं। पुलिस के मुताबिक इस गिराहे ने भारत ही नहीं बल्कि विदशों में भी ठगी की है। आरोपियों ने टेक्सास में रह रहे एक एनआरआई से डेढ़ लाख रुपये ठगे हैं। पुलिस ने बताया इनके पास फर्जी बैंक अकाउंट, फर्जी सिम बरामद हुए हैं।
अलवर के एसपी तेजस्वनी गौतम ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि एक गुप्त सूचना के तहत ये कार्यवाही की गई और गिरोह के लोगों को पकड़ लिया।
ऐसे करते थे ठगी
गिरोह के लोग पहले सोशल मीड़िया के जरिए दोस्ती करते हैं फिर उनसे लड़की बनकर वीडियो कॉल करते हैं और अश्लील हरकतें करते हैं। वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन रिकॉडिंग कर लेते हैं और बाद में उस वीड़ियो को वायरल करने की धमकी देते हैं। बदले में पैसों की मांग की जाती हैं
क्या होता है 'सेक्सटॉर्शन'
जब कोई महिला या पुरूष यौन लाभ के लिए पीड़ित से पैसों या अन्य लाभ की मांग करता है तो उसे सेक्सटॉर्शन कहा जाता है।