टीएमसी से बीजेपी में गये राजीव बनर्जी की घर वापसि, कहा ममता 'मदर इंडिया' हैं मेरी गलती स्वीकार करें

जयपुर। बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुए राजीव बनर्जी ने फिर से टीएमसी की दरवाजा खटखटाया है। राजीव बनर्जी फिर से टीएमसी में शामिल हो गये हैं। इससे बंगाल में बीजेपी को एक और झटका है। बनर्जी दोपहर करीब 2 बजे त्रिपुरा में अभिषेक बनर्जी की रैली में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल हुए।
बनर्जी ने रैली के दौरान कहा कि मैं मानता हूं कि मैंने टीएमसी छोड़कर]गलती की है। ममता बनर्जी भारत माता हैं। जैसा कि आप कहते हैं, मैं आम कार्यकर्ता की तरह काम करूंगा। इस दौरान राजीव ने बीजेपी की विभाजानकारी राजनीति पर हमला बोला।

बता दें कि राजीब बनर्जी को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित के रूप में नामित किए जाने से पार्टी की बंगाल इकाई में नाराजगी फैल गई थी। कई राज्य पदाधिकारियों ने कहा था कि वे राष्ट्रीय नेतृत्व के फैसले से हैं क्योंकि राजीब बनर्जी ने बीजेपी की आलोचना कि और मार्च-अप्रैल के चुनावों में हावड़ा की डोमजुर विधानसभा सीट पर हार के बाद खुद को पार्टी से दूर कर लिया। बनर्जी ने 2011 के बाद से दो बार सीट जीते थे, जब टीएमसी पहली बार सत्ता में आई थी।
वहीं बंगाल से भाजपा के एक सांसद ने मीडिया को बताया कि "दिल्ली में हमारे कुछ नेता सोचते हैं कि राजीव बड़ी बात है, लेकिन वे यह समझने में नाकाम रहे कि वह लंबे समय तक बीजेपी के साथ नहीं रहेंगे और उनके टीएमसी में वापस जाने में अभी कुछ ही समय है।"