गोगामेडी की दिनदहाड़े हुई हत्या के विरोध में राजसमंद बंद का समर्थन में उतरी राजपूत करणी सेना

राजसमंद। श्री राष्टीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की दिनदहाड़े हुई हत्या के विरोध में राजस्थान बंद का असर राजसमंद में भी देखने को मिला । जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में बंद का असर रहा। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के लोग सड़कों पर उतरकर खुली हुई दुकानों को भी बंद करते हुए दिखाई दिए । राष्टीय राजपूत करणी सेवा के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर नारेबाजी करते हुए सुखदेव सिंह गोगामेडी के हत्यारो को फांसी देने की मांग की।

सेना के लोगों ने प्रदेश में पूर्व की गहलोत सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे राष्टीय अध्यक्ष ने कई बार सरकार से सुरक्षा की मांग की मगर उनका किसके दबाव में अनदेखा किया गया सरकार की अनदेखी की वजह से आज हमारे समाज का कोहिनूर सुखदेव सिंह गोगामेडी की जयपुर में दिनदहाड़े निर्मम हत्या कर दी गई। प्रदेश में बनने वाली नई सरकार से हम मांग करते हैं कि तत्कालीन दोषी अधिकारियों के खिलाफ आने वाली उचित कार्रवाई करें और हत्या में शामिल दोनों आरोपियों को फांसी की सजा के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन कर जल्द से जल्द उनको फांसी पर चढ़ाया जाए और भविष्य में ऐसी घटना ना हो इसके लिए उचित व्यवस्था की जाए।

देश के सबसे बड़े राजपूत संगठन श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह जी गोगामेड़ी जी पर कल दिनांक 5/12/2023 को घर मे घुसका बन्दूक से अनगिनत गोलिया बरसाकर निर्मम हत्या कर दी गई गौ माता सनातन और हिंदुत्व की आवाज उठाने वाले इतने बड़े सामाजिक नेता पर इस तरह कायरतापूर्ण हमला पुलिस प्रशासन और सरकार की नाकामयाबी दर्शाती है,  अपराधियों के हौसले बुलंद है और वह मर्डर करने के बाद जवाब देही से रहे हैं क्या हमारा सिस्टम इतना अपंग हो गया है कि इन बदमाशों पर लगाम नहीं लगा सकता कई बार सुरक्षा मांगने पर भी सरकार ने ध्यान नहीं दिया और आज इतनी बड़ी घटना हो गई है यूपी की तर्ज पर राजस्थान में भी अगर अपराधियों पर कार्यवाही होने लग जाएगी तो यहा भी सुशासन आ जाएगा जब पंजाब पुलिस ने राजस्थान पुलिस के महानिदेशक ATS एवम ऐसओजी राजस्थान को 14/03/2023 को लिखित में लेटर भेजा तो भी राजस्थान पुलिस एक्टिव क्यों नहीं हुई क्या इसमें कोई मिला हुआ है हमारा आपसे निवेदन है इस मामले की पूर्ण रूप से chi जांच कराई जाए और जो कोई इसमें इवोल्व हो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करी जाए और इन मुलजिमों का एनकाउंटर किया जाए जिन्होंने यह जघन्य हत्याकाड किया है

इस घटना से पूरे भारत के राजपूत समाज और सभी सनातन धर्म से जुड़े हुए लोगों में भारी रोष है इस मामले कि गम्भीरता को समझते हुए तुरंत प्रभाव से कार्यवाही के आदेश दिए जाए ताकि पुरे भारत में शान्ति कायम रहे और लोगो का कानून, प्रशासन और सरकार पर विश्वास बना रहे।