राज्यसभा सासंद राघव चढ्ढा विश्व आर्थिक मंच की युवा वैश्विक नेताओं की सूची में शामिल

जयपुर। विश्व आर्थिक मंच ने वैश्विक युवा नेताओं की सूची जारी की है जिसमें आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा सहित देश के कई युवाओ को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम द्वारा 2022 की यंग ग्लोबल लीडर्स की सूची में शामिल किया गया है। राघव चढ्ढा के अलावा सूची में एथलीट मानसी जोशी, इनोव8 कोवर्किंग के संस्थापक रितेश मलिक, भारतपे के सीईओ सुहैल समीर, शुगर कॉस्मेटिक्स की सीईओ विनीता सिंह और ग्लोबल हिमालयन एक्सपेडिशन के सीईओ जयदीप बंसल शामिल हैं।

वहीं, विश्वभर में एडलवाइस म्यूचुअल फंड की सीईओ राधिका गुप्ता और यूक्रेनी उप प्रधान मंत्री और डिजिटल परिवर्तन मंत्री मायखाइलो फेडोरोव को प्रोफेसर योइची ओचियाई, संगीतकार और संगीतकार विसम जौब्रान, स्वास्थ्य न्याय अधिवक्ता जेसिका बेकरमैन और एनजीओ संस्थापक जोया लिट्विन इस सूची में शामिल हैं।
बता दें कि आम आदमी पार्टी की पंजाब में भारी जीत के बाद राघव चढ्ढा को राज्यसभा सासंद चुना गया। इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी में उनकी पार्टी के विधायक थे।

युवा वैश्विक नेताओ की सूची में उन 40 वर्ष की आयु के अंदर वाले युवाओ को चुना गया है जिन्होनें हरित ऊर्जा और स्वास्थ्य इक्विटी से लेकर शरणार्थी अधिकारों और शिक्षा सुधार तक की गतिविधियों में शामिल रहे हैं। डब्ल्यूईएफ ने इस सूची में दुनिया के सबसे होनहार 109 युवा वैश्विक नेताओं शमिल किया है।