संवाददाता विजयपाल सैनी शाहपुरा
जयपुर न्यूज डेस्क। मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता डॉ.पूरणमल बुनकर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सांसद रामकुमार वर्मा का दिल्ली स्थित उनके निवास स्थान पर फूलमाला पहनाकर कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद रामकुमार वर्मा ने युवाओं को कहा कि सरकार युवाओं व सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए वचनबद्ध है। युवाओं को को जीवन में अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने की बात कही। साथ ही वर्तमान युग को समझ कर उसके अनुसार अपने जीवन की जीने की सीख दी।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में टोंक से नरेश कुमार वैष्णव,अलवर से राजेन्द्र कुमार मीणा, सवाईमाधोपुर से वरिष्ठ पुस्तकालय अध्यक्ष अशोक मीणा,युनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के राष्ट्रीय महासचिव सुरजमल बडकोदिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।