फर्जी अखबार प्रकाशित करने के आरोप में राकेश ओदिच्य फिर गिरफ्तार, पुलिस ने लिया 3 दिन का रिमांड
बारां। शहर कोतवाली पुलिस ने एक दैनिक समाचार पत्र हिमांशु समाचार के फर्जी प्रकाशन के मामले में समाचार पत्र के संपादक, पत्रकार राकेश ओदिच्य को अखबार के असल मालिक की रिपोर्ट पर गिरफ्तार किया है। बता दें कि उक्त पत्रकार को पुलिस ने पहले भी एक वकील तथा ओदिच्य की पत्नी के दर्ज मामले में गिरफ्तार किया था, उसके बाद वह जमानत पर रिहा हुआ था।
दैनिक हिमांशु समाचार के नाम से जारी टाइटल के मालिक रामबाबू बघेरवाल ने पत्रकारों को बताया कि 1955 से उसने बारां में हिमांशु समाचार शीर्षक से अखबार चलाया था। उसने कुछ साल बाद अखबार का संचालन बंद कर दिया, लेकिन 2012 में राकेश और ओदीच्य ने एक करार के तहत उसके प्रकाशन का जिम्मा लिया था। 23 अक्टूबर 2023 को मामला दर्ज कराया था कि उसने एक करार के तहत के इस बात पर प्रशासन की इजाजत दी थी कि वह इस दैनिक को बारां, कोटा से प्रकाशित करें तथा प्रकाशित विज्ञापनों का 25% हिस्सा देय होगा। लेकिन ओदिच्य ने अखबार के मलिक, प्रकाशक को नजर अंदाज कर इसका प्रकाशन शर्तों के विरुद्ध जारी रखा। यहां तक की कई सरकारी अधिकारियों, प्रतिष्ठित लोगों के विरुद्ध मिथ्या व निराधार खबरें प्रकाशित कर ब्लैकमेलिंग कर रहा है जिससे प्रकाशक मलिक की छवि धूमिल होने के साथी जवाबदेही बन रही है। कई बार मौखिक तथा नोटिस के जरिए भी ओदिच्य को समाचार पत्र प्रकाशन को बंद करने को कहा गया लेकिन वह बद्स्तूर सोशल मीडिया पर चलाता रहा। यहां तक की अखबार के शीर्षक को बदलने का भी किया दुस्साहस किया है, जो नियम विरुद्ध है। एक सांगोद निवासी लोकेश पोटर को सहायक बनाकर फर्जी दस्तावेज सौपे है।
पुलिस ने इस मामले में अखबार के मालिक, प्रकाशक रामबाबू बघेरवाल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया। रविवार देर रात को पुलिस ने कोटा के अनंतपुरा के एक फ्लैट से राकेश ओदीच्य को गिरफ्तार किया। सोमवार को न्यायालय में पेश कर तीन दिन का रिमांड पर लिया है। पुलिस ने अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है।