छावनी क्षेत्र में पहली बार रामकथा का आयोजन

छावनी क्षेत्र में पहली बार रामकथा का आयोजन

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

कोटा, 26 सितंबर।
श्री वीर हनुमान मंदिर पर रामकथा के उपलक्ष् में कलश यात्रा का आयोजन हुआ।
कलश यात्रा श्री वीर हनुमान मंदिर प्रांगण से सुबह प्रारंभ होकर मंगलेश्वर महादेव मंदिर से कलश भरकर यात्रा प्रारंभ
यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने कलश उठाए। क्षेत्र में पहली बार रामकथा के आयोजन से क्षेत्रवासियों में काफी उत्साह है इसके अलावा यात्रा में दर्जनों पुरूष भी उपस्थित रहे
कलश यात्रा में मेला समिति सदस्य और वार्ड 43 के पार्षद इसरार मोहम्मद भी शामिल हुए
आयोजनकर्ता क्षेत्रीय पार्षद अंशु श्रृंगी ऐश्वर्य के साथ मंदिर समिति के सदस्यों ने काफी बढ़चढ़ के हिस्सा लिया
कलश यात्रा के उपरांत उज्जैन से आये महामंडलेश्वर स्वामी श्री मुकेशानंद जी महाराज के मुख्वाचन द्वरा रामकथा का शुभारंभ किया
कथा शुभारंभ के साथ वीर हनुमान मंदिर समिति के ऊर्जावान तेजस्वी अध्यक्ष महेंद्र कुमार सैनी ने महाराज का तिलक शाल दुप्पटा देकर स्वागत किया ओर भगवान श्री राम की पूजा अर्चना की