राजू श्रीवास्तव की तबीयत में तेजी से हो रहा सुधार, डाक्टर्स बोले अब ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन लेवल नॉर्मल

जयपुर। स्टैंडअप कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के परिवार और फैन्स के लिए अच्छी खबर है। श्रीवास्तव की तबीयत में अब तेजी से सुधार हो रहा है। खबरों के मुताबिक अब दिल्ली एम्स के डॉक्टर्स राजू के वेंटिलेटर सपोर्ट हटाने पर विचार कर रहे हैं। मीडिया के माध्यम से राजू श्रीवास्तव के भाई ने बताया किश् अब उनका ब्लेड प्रेशर और आक्सीजन स्तर सामान्य है। और डाक्टर्स आज या कल में उनको राजू श्रीवास्तव को वेटिंलेटर से हटा सकते हैं।

बता दें कि 10 अगस्त से अस्पताल में भर्ती राजू श्रीवास्तव वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। जिम में व्यायाम के दौरान अभिनेता को दिल का दौरा पड़ा था। राजू श्रीवास्तव ट्रेडमिल पर दौड़ते समय वह अचानक गिर पड़ा। उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उन्हें तुरंत एम्स अस्पताल ले जाया गया।
खबरों के मुताबिक कॉमेडियन की सेहत में हो रहे सुधार को देखते हुए डॉक्टर्स ने कुछ देर के लिए मंगलवार को वेंटिलेटर सपोर्ट हटाया था। लेकिन कुछ देर बाद ही उन्हें फिर से वेंटिलेटर सपोर्ट पर रख दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली एम्स में एसओडी डॉ, पद्मा श्रीवास्तव और डॉ अचल श्रीवास्तव की देख.रेख में राजू का इलाज चल रहा है। इससे पहले, राजू श्रीवास्तव के छोटे भाई ने अपने भाई के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए एक वीडियो संदेश साझा किया था। वीडियो में, उन्होंने कॉमेडियन के स्वास्थ्य की भलाई के लिए प्रशंसकों की प्रार्थना के लिए आभार व्यक्त किया और राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य के बारे में अफवाहों का खंडन किया। दीपू श्रीवास्तव ने एक वीडियो संदेश में राजू श्रीवास्तव को एक फाइटर भी कहा, “वह एक फाइटर हैं और जल्द ही लड़ाई जीतकर वापस आएंगे और अपनी कॉमेडी से सभी का मनोरंजन करेंगे।”