RAS मेन्स एग्जाम स्थगित, विरोध कर रहे छात्रों के लिए राहत भरी खबर

जयपुर। RAS मेन्स परीक्षा की डेट बढ़ाने के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। आरपीएसी में फुल कमीशन की बैठक के बाद 25-26 फरवरी को होने वाली परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया है। RPSC में फुल कमीशन की बैठक में बुधवार को ये चेयरमैन संजय कुमार श्रोत्रिय की अध्यक्षता में की गई थी। आरपीएससी ने 23 फरवरी को आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

25-26 फरवरी को होनी थी मैन्स
आयोग सचिव एचएल अटल ने जानकारी दी कि आरएएस मैन्स परीक्षा 25-26 फरवरी को होना प्रस्तावित था। अब फुल कमीशन की बैठक के बाद परीक्षा को स्थगित करने का फैसला किया गया है। परीक्षा की अगली तिथि जल्द ही घोषित कर दी जायेगा। बैठक में आयोग के समस्त सदस्य, संयुक्त सचिव आशुतोष गुप्ता एवं विधि परामर्शी भंवर भदाला उपस्थित रहे।

हाईकोर्ट ने आरएएस-प्री 2021 एग्जाम रद्द किया
इससे पहले राजस्थान हाईकोर्ट ने मंगलवार को आरएएस-प्री 2021 परीक्षा को रद्द करके आयोग को संसोधित परिणाम जारी करने के आदेश दिये। गौरतलब है कि आरएएस-प्री 2021 एग्जाम की आंसर की में कुछ प्रश्न विवादित थे जिनका समाधान किये बिना ही आयोग ने परिणाम जारी कर दिया। इस सबंध में हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। जस्टिस महेन्द्र गोयल की बेंच ने अंकित शर्मा व अन्य की याचिका पर फैसला सुनाते हुए यह आदेश दिया है कि विवादित प्रश्नों का समाधान करके फिर से आंसर की जारी की जाये।
विरोध कर रहे छात्रों को राहत
पिछले कई दिनों से आरएएस मेन्स एग्जाम की डेट बढाने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस फैसले के बाद निश्चित रूप से उनके लिए राहत भरी खबर होगी।