रश्मि फोजदार ने प्रधान पद का कार्यभार ग्रहण किया
कुम्हेर, न्यायालय एसीजीएम संख्या 4 भरतपुर के आदेश दिनांक 4 जनवरी 2024 चुनाब याचिका 01/2022 रश्मि बनाम कविता के निर्णय की पालना में प्रातः 10.30 बजे रश्मि फ़ौजदार पुत्री प्रताप सिंह मेहरावर ने कुम्हेर पंचायत समिति के प्रधान पद पर पंचायत समिति कुम्हेर कार्यालय में आसीन होकर कार्यभार ग्रहण किया।
कार्यग्रहण के समय पूर्व प्रधान प्रहलाद सिंह, द्वारिका सरपंच गुंसारा, हंसराज सरपंच दांदू, ज्ञानसिंह सरपंच रीठोटी, मानसिंह सरपंच गुहावली, नाहरसिंह सरपंच बांसरौली, सरपंच बेलारा, सरपंच पिचूमर, उप प्रधान योगी सोगर, पंचायत समिति सदस्य हरेन्द्र पेंघोर,राजपाल सरपंच पला, ज़िलापरिषद सदस्य कुँवर गोरधन सिंह, रनवीर सरपंच, बलवीर जोंदेला, पार्षद प्रतापसिंह महरावर, राकेश यादव एवम् अन्य हजारों लोग उपस्थित रहे।