रावण दहन आज,
मुहूर्त अनुसार होगा रावण वध,
परंपरागत ज्वारा पूजन, पाने का पूजन भी होगा
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा। राष्ट्रीय मेला दशहरा 2022 के तहत मेला परिसर विजय श्री रंगमंच पर परंपरागत तरीके से रावण दहन किया जाएगा। मेला समिति अध्यक्ष मंजू मेहरा ने बताया कि परंपरानुसार भगवान लक्ष्मीनारायण जी की सवारी गढ़ पैलेस से 6.30 बजे रवाना होगी। दशहरा मैदान पर रियासत कालीन परंपरा से ज्वारा पूजन और श्री सीताजी के पाने का पूजन किया जाएगा। इसके बाद 7.40 से 8.40 के मध्य रावण दहन किया जाएगा।
इस दौरान संभागीय आयुक्त दीपक नंदी, पुलिस महानिरीक्षक प्रसन्ना कुमार, जिला कलेक्टर ओमप्रकाश बुनकर, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पंकज मेहता, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र त्यागी समाजसेवी अमित धारीवाल अतिथि के रुप में मौजूद रहेंगे।