पत्नी को बीजेपी उम्मीदवार बनाने पर Ravindra jadega ने PM Modi को दिया धन्यवाद

जयपुर। भारतीय क्रिकेट स्टार रवींद्र जडेजा ने आगामी गुजरात चुनावों के लिए भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुने जाने पर पत्नी रिवाबा को आज बधाई दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को अवसर देने के लिए धन्यवाद दिया।

जडेजा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का टिकट मिलने पर मेरी पत्नी को बधाई। आपके द्वारा किए गए सभी प्रयासों और कड़ी मेहनत पर गर्व है। आपको मेरी शुभकामनाएं। आप समाज के विकास के लिए काम करें।"

उन्होंने कहा, "मैं अपने माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और श्री अमित शाह जी को उनकी क्षमताओं पर विश्वास करने और उन्हें नेक काम करने का अवसर देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।"

बता दें कि आज जारी 160 उम्मीदवारों की सूची में जामनगर उत्तर सीट के लिए रीवाबा जडेजा भाजपा की पसंद हैं। पार्टी ने मौजूदा विधायक धर्मेंद्रसिंह एम जडेजा की टिकट काट दी गई।

गौरतलब है कि भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा इस साल एशिया कप के दौरान घुटने की चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी 20 विश्व कप से चूक गए। वहीं, उनकी पत्नि रिवाबा जडेजा शिक्षा से मैकेनिकल इंजीनियर हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता हरि सिंह सोलंकी की रिश्तेदार हैं। उन्होंने 2016 में रवींद्र जडेजा से शादी की। परिवार की राजपूत विरासत और पूर्व-शाही वंश के आधार पर, वह जामनगर-सौराष्ट्र क्षेत्र में एक सक्रिय राजनेता रही हैं।