ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
विकास कार्यों से भाजपा में बौखलाहट- रविंद्र त्यागी
कोटा 15 सितंबर। शहर के विकास कार्य से भाजपा में बोखलाहट है इसके लि एभारतीय जनता पार्टी सडकों को लेकर नोटंकी करना बंद करे।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी ने एक वयान जारी कर बताया की इस बार कोटा शहर में बरसात अत्याधिक होने एवं शहर में हर जगह चल रहे विकास कार्य की बजह से सडके क्षतिचग्रस्त हो गई है बरसात रूकते ही युडीएच मंत्री ने नगर विकास न्यास के अधिकारीयो को आदेश दिये की 30 सितम्बर से पहले-पहले शहर की सडको का पेचवर्क करें, पेचवर्क का कार्य लगातार शहर में चल रहा है शहर की मुख्य सडको का रूके हुये कार्य जिनका कार्यआदेश नगर विकास न्यास द्वारा जारी कर दिये गये है जिनका मरम्मत का कार्य 15 अक्टूबर तक पूर्ण हो जायेगा।
भाजपा के नेताओ को भी यह पता है कि कोटा शहर की सडको के काम शुरू हो चुके इस लिए उन्होने नोटंकी करना शुरू कर दिया है क्योकि उन्हे कोटा में चल रहे विकास कार्य पचा नही पा रहे इसलिए भाजपा के नेता शहर की जनता को भ्रमित करने के लिए इस प्रकार का प्रचार प्रसार कर रहे है।