जयपुर। कुछ दिनों पहले आस्ट्रेलिया के आलरांडर और वर्तमान आरसीबी टीम के खिलाडी ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय गर्लफ्रैंड विनी रमन से शादी रचाई थी। अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई में नवविवाहित जोड़े ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन के लिए उनके बायो-बबल के अंदर एक बड़ी पार्टी का आयोजन किया।
फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई वाली फ्रेंचाइजी ने मैक्सवेल और विनी रमन के लिए देर से शादी की पार्टी का आयोजन किया, जिसमें पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी बॉलीवुड स्टार पत्नी अनुष्का शर्मा भी शामिल हुईं। विराट कोहली सामंथा प्रभु के 'ऊ अंतवा' गाने पर थिरकते हुए नजर आये। बता दें कि मैक्सवेल ने इसी साल 27 मार्च को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड विनी रमन से शादी की थी। जैसा कि विनी भारतीय मूल की है, शादी पहले एक ईसाई शादी के बाद भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी।
इस बीच, शेरफेन रदरफोर्ड और वानिंदु हसरंगा जैसे विदेशी आरसीबी सितारों ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा कीं। अनुष्का शर्मा ने अपने पति विराट कोहली के साथ एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें बताया गया कि बायो-बबल के अंदर शादी समारोह का यह उनका पहला अनुभव है।
इस बीच, भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने आउट-ऑफ-फॉर्म विराट कोहली को ब्रेक लेने की सलाह दी है। उन्होंने कहा अगर उन्हें अपना कैरियर लंबा करना है तो उन्हें आईपील से बहार हो जाना चाहिए। कोहली अपने बेहद सफल करियर में अपने सबसे खराब दौर से जूझ रहे हैं, जो अब तीन साल से अधिक समय से किसी भी प्रारूप में शतक बनाने में नाकाम रहे हैं।