जयपुर। रियलमी ने आज भारत में एक लॉन्च इवेंट आयोजित किया जिसके तहत कंपनी ने तीन नये डिवाइस भारतीय बाजार के लिए लॉन्च किये हैं। इनमें Realme 8i और Realme 8s 5G और रियलमी पैड शामिल हैं। इस पोस्ट में हम आपको रियलमी 8 आई के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं जिसे कंपनी ने 50-मेगापिक्सल कैमरा, 5000 एएमएच बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले से लैस किया है। आइये इसकी कीमत और और फीचर्स पर एक नजर डालते हैं।
Realme 8i की भारत में कीमत
भारत में Realme 8i को वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जिसमें 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 13,999 रूपये होगी। वहीं, इसके दूसरे वेरिएंट 6GB रैम + 128GB की कमत 15999 रूपये होगी। Realme 8i को 14 सितंबर दोपहर 12 बजे पहली सेल के लिए उपलब्ध कराया जायेगा। यह फोन स्पेस ब्लैक और स्पेस पर्पल में उपलब्ध होगा।
Realme 8i के फीचर्स
Realme 8i Android 11 पर काम करता है। इसमें 6.6-इंच का फुल-एचडी + 1,080x2,412 पिक्सल रिज्यूलॉशन वाला डिस्प्ले है। यह अधिकतम 120 हर्टज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। Realme 8i के डिस्प्ले में 180Hz टच सैंपलिंग रेट है।
Realme 8i में ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G96 SoC दिया गया है। फोन का 6GB रैम वेरिएंट 5GB वर्चुअल रैम को भी सपोर्ट करता है।
कैमरे की बात करें तो फोन में f/1.8 फाइव-पीस लेंस के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2-मेगापिक्सल मोनोक्रोम पोर्ट्रेट सेंसर और 2-मेगापिक्सल सेंसर है। और सामने की तरफ 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। Realme 8i पर 5,000mAh की बैटरी दी है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।