इस दमदार प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च होगा Realme 8s, जानें संभावित फीचर्स

जयपुर। चीन की स्मार्टफोन निर्माता Realme भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रही है। यह घोषणा रियलमी India और यूरोप के CEO माधव शेठ ने की है। जानकार सूत्रों के मुताबिक यह फोन रियलमी 8एस हो सकता है। और इस फोन में मीडियाटेक का प्रोससेर इस्तेमाल किया जा सकता है जो कि एक 5 जी सपोर्ट करने वाला प्रोसेसर है।

बता दें कि हाल ही में माधव सेठ ने एक नया रिलयमी स्मार्टफोन लॉन्च करने की घोषणा की है और ये घोषणा तब की गई है जब मीडियाटेक का डाइमेंशन 810 SoC प्रोसेसर की घोषणा की गई है। इस​का मतलब रियलमी इसी नये प्रोसेसर के साथ नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रही है। और यह स्मार्टफोन रियलमी 8एस हो सकता है। आइये इस फोन के संभावित फीचर्स पर एक नजर डालते हैं।

Realme 8s के संभावित फीचर्स
हाल ही में मिल रही कुछ लीक्स के मुताबिक Realme 8s 5G स्मार्टफोन में 6.5-इंच डिस्प्ले दी जाने की उम्मीद है और यह 90Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। फोन में अधिकतम रैम 8GB तक हो सकती है। और 5GB वर्चुअल रैम संभव है, जो हाल ही में रिलीज़ हुए कुछ वीवो फोन पर देखा गया है। वहीं फोन को अधिकतम 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है।

कैमरा की बात करें तो हमें Realme 8s में 64-मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ क्वाड या ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है। क्योंकि डाइमेंशन 810 64-मेगापिक्सल कैमरे को सपोर्ट करता है। आगे की तरफ, फोन में 16-मेगापिक्सल का इमेज सेंसर मिल सकता है। फोन में पावर देने के लिए 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है। अन्य फीचर्स में एक टाइप-सी पोर्ट और एक 3.5 मिमी हेडफोन जैक भी शामिल हैं। उपरोक्त फीचर्स देखते हुए लगता है​ कि यह रियलमी का 5 जी बजट स्मार्टफोन होगा।