दिल की धड़कन माप सकेगा Realme 9 Pro+ स्मार्टफोन, जल्द भारत में होगा लॉन्च

जयपुर। Realme जल्द ही भारत में Realme 9 Pro और Realme 9 Pro+ को लॉन्च कर सकती है। खबरों के अनुसार दोनों फोन 15 फरवरी को लॉन्च किये जा सकता है। अब कंपनी ने Realme 9 Pro+ का एक और टीजर जारी किया है जिसमें बताया गया है कि लेकिन लॉन्च से पहले इन फोन्स के स्पेसिफिकेशन को लेकर कई खुलासे हुए हैं। अब यह बताया गया है कि Realme 9 Pro+ में हार्ट रेट सेंसर दिया जायेगा जो कि दिल की धडकन को माप सकेगा।

रियलमी के सीईओ माधव शेठ ने ट्विटर पर टीजर जारी किया है। जिमसें एक डेमो वीडियो भी शेयर किया, जिसमें फीचर को एक्शन में दिखाया गया है। वीडियो के मुताबिक, Realme 9 Pro+ का हार्ट रेट सेंसर डिवाइस के फिंगरप्रिंट सेंसर की मदद से काम करेगा। वीडियो में फोन के इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की मदद से दिल की धड़कन को मापा जा रहा है। हमें फोन में एक टूल भी दिखाई देता है, जो यूजर द्वारा रिकॉर्ड की गई पुरानी हार्ट रेट रीडिंग को स्टोर करता है। यह हार्ट रेट मॉनिटर वाला ब्रांड का पहला स्मार्टफोन होगा।

Realme 9 Pro+ के संभावित फीचर्स
रिपोर्टों के अनुसार, Realme 9 Pro+ में 120Hz AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। जैसा की कंपनी ने पुष्टि की है फोन में MediaTek Dimensity 920 5G प्रोसेसर दिया जायेगा। कैमरे की बात करें तो फोन में 50-मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फोन में 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी दिये जाने की उम्मीद है। @OnLeaks द्वारा साझा किए गए रेंडर के अनुसार, इस फोन में कर्व-एज बॉडी, स्लिम प्रोफाइल और नक़्क़ाशीदार परत होगी। फ्रंट में टॉप लेफ्ट कॉर्नर में सिंगल पंच होल्ड सेल्फी कैमरा होगा। इसके अलावा रेगुलर प्रो मॉडल में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर होगा, जबकि प्रो प्लस मॉडल में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर मिलने की संभावना है।