जयपुर। चीनी कंपनी रियलमी भारत में अपने नये Realme 9i 5G स्मार्टफोन को लाॅन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी 18 अगस्त को एक लाॅन्च इवेंट दौरान नये Realme 9i 5G को लाॅन्च करेगी। लॉन्च इवेंट 18 अगस्त को सुबह 11.30 बजे शुरू होगा। कंपनी ने कहा कि वह अपने Youtube, facebook, twitter चैनलों के माध्यम से इवेंट का लाइव.स्ट्रीम करेगी। आइये इस फोन के बारे में संपूर्ण जानकारी आपको देते हैं।
रियलमी 9i 5Gसंभावित फीचर्स
फ़ोन की कीमत के बारे मई फ़िलहाल कोई जानकारी मौजूद नहीं है लेकिन मन जा रहा है की फ़ोन की कीमत 15000 से लेकर 20000 तक हो सकती है।
रियलमी 9i 5G स्पेसिफिकेशंस
Realme ने कहा है कि 9i 5G मीडियाटेक डाइमेंशन 810 5G चिपसेट द्वारा संचालित होगा। कंपनी ने यह भी कहा कि Realme 9i 5G को “चमकदार डिजाइन” के साथ पेश करेगी। साथ ही फोन में “बड़ी बैटरी” और “एआई ट्रिपल कैमरा सेटअप” होने की जानकारी दी गयी है।
Realme 9i 5G के बाकी स्पेसिफिकेशंस अभी आधिकारिक नहीं हैं। यह संभावना है कि Realme आने वाले दिनों में फोन के बारे में एक या दो फीचर साझा करेगा। जहां तक इसके 4जी संस्करण का सवाल है, जिसे केवल रियलमी 9आई कहा जाता है, में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर शामिल है। Realme 9i 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6 इंच के फुलएचडी एलसीडी के साथ आता है। इसमें 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज है। आप एक समर्पित माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के माध्यम से Realme 9i पर स्टोरेज को 1TB तक बढ़ा सकते हैं। फोन में पीछे की तरफ तीन कैमरे हैं, जिसमें पीडीएएफ के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा शामिल है।