Realme 9i की लॉन्च डेट सामने आयी, प्रासेसर सहित प्रमुखा फीचर्स सामने आये

जयपुर। चीनी स्मार्टफोन निर्माता रियलमी ने Realme 9i लॉन्च की तारीख की घोषणा कर दी है। रियलमी 9 आई स्मार्टफोन 18 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। Realme ने अपनी वेबसाइट पर इस डिवाइस के लिए एक पेज लिस्ट किया है। इसके अलावा कंपनी ने वेबसाइट पर फोन के साथ पेश किए जाने वाले चिपसेट की जानकारी दी है। हालांकि कंपनी ने अभी सभी फीचर्स का खुलासा नहीं किया है। लॉन्च इवेंट दोपहर 12:30 बजे निर्धारित किया गया है और इसे कंपनी के आधिकारिक चैनलों से लाइव स्ट्रीम किए जाने की उम्मीद है।

Realme 9i एक मिड-रेंज डिवाइस होने की उम्मीद है और इसे स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। चिप को 6nm आर्किटेक्चर का उपयोग करके बनाया गया है। कंपनी के मुताबिक फोन इस नई चिप वाला पहला स्मार्टफोन होगा।
बता दें कि इससे पहले Realme 9i को वियतनाम में लॉन्च किया जा चुका है। उम्मीद की जा रही है। कंपनी इन्ही फीचर्स के साथ फोन को लॉन्च करेगी।
Realme 9i के संभावित फीचर्स
फोन में 6.5 इंच की डिस्प्ले होने की अफवाह है जिसका रिज़ॉल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल होगा। यह फोन Android v11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। फोन में पावर देने के लिए 5200 mAh की बैटरी हो सकती है।
बताया जा रहा है कि रियलमी का यह आगामी फोन 8 जीबी रैम + 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। कैमरा स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो रियलमी के फोन में रियर पर सिंगल कैमरा सेटअप होने की अफवाह है। रियर कैमरा सेटअप की सुविधाओं में डिजिटल ज़ूम, ऑटो फ्लैश, फेस डिटेक्शन, टच टू फोकस शामिल हो सकते हैं Realme 9i के विभिन्न कनेक्टिविटी विकल्पों के साथ आने की उम्मीद है जिसमें वाई-फाई 802.11, b/g/n, मोबाइल हॉटस्पॉट, ब्लूटूथ जैसे फीचर्स होंगे।