5,000mAh की बैटरी के साथ Realme 9i भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

जयपुर। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने भारत में अपना Realme 9i स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। फोन की प्रमुख विशेषताओं में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम, 90Hz स्क्रीन, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 SoC जैसी फीचर्स मौजूद हैं। और कई अन्य टॉप-नॉच स्पेसिफिकेशंस के साथ लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन बेस मॉडल के लिए 13,999 रुपये की कीमत से शुरू होता है और 15,999 रुपये तक जाता है।
Realme 9i की कीमत
Realme 9i दो वेरिएंट में आता है - 4GB RAM + 64GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 13999 रूपये है। और 6GB RAM + 128GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 15999 रूपये है। फोन नीले और काले रंग में आता है। दोनों संस्करण 25 जनवरी को Flipkart और Realme.com के माध्यम से बिक्री के लिए जाएंगे।

Realme 9i के फीचर्स
इस फोन में 6.6-इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है जिसकी 90Hz रिफ्रेश रेट है। ,
फोन एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर दिया गया है। जिसे एड्रेनो 610 जीपीयू के साथ जोड़ा गया है है। फोन में 6GB LPDDR4x रैम और 128GB UFS 2.1 की इंटरनल स्टोरेज है। डिवाइस माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक के एक्सपेंडेबल स्टोरेज सपोर्ट के साथ आता है।

कैमरा की बात करें Realme 9i ट्रिपल कैमरा सिस्टम के साथ आता है जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। साथ ही इसमें 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2-मेगापिक्सल का दूसरा लेंस मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, स्मार्टफोन में 16-मेगापिक्सल का सोनी IMX471 इमेज सेंसर है।

डिवाइस में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है और यह Realme UI 2.0 कस्टम स्किन आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर आधारित Android 11 OS पर चलता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में चार्जिंग के लिए 4जी, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।