जयपुर। चीनी की दिग्गज टेक कंपनी रिलयमी ने भारत में Realme Book Prime लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। नया लैपटॉप 11 वी जेनरेशन के इंटेल कोर आई 5 प्रोसेसर से लैस है। लैपटॉप 14-इंच IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है। आइये इस लैपटॉप की कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।
रियलमी बुक प्राइम की कीमत और उपलब्धता
रियलमी बुक प्राइम की भारत में कीमत 64,999 रुपये है। हालांकि, यह देश में 57,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा।
उपलब्धता की बात करें तो, Realme Book Prime भारत में अपनी पहली बिक्री के माध्यम से 13 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से realme.com, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स के माध्यम से उपलब्ध होगा।
लॉन्च ऑफर्स
कंपनी HDFC बैंक के ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड और ईएमआई लेनदेन के माध्यम से किए गए भुगतान पर 3,000 रुपये की तत्काल छूट दे रही है।
रियलमी बुक प्राइम स्पेसिफिकेशंस
लैपटॉप में 14-इंच IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें 2K रेजोल्यूशन 2048×1080 पिक्सल और 400 निट्स पीक ब्राइटनेस है। रियलमी बुक प्राइम एल्युमीनियम चेसिस के साथ आता है। यह 14.9mm मोटा है और इसका वजन सिर्फ 1.37Kgs है।
रियलमी बुक प्राइम 11वीं पीढ़ी के इंटेल कोर i5-11320 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें आईरिस एक्स ग्राफिक्स है। गर्म होने से बचने के लिए इसमें वीसी लिक्विड कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है। इंटेल प्रोसेसर को 16GB तक LPDDR4x रैम और 512GB PCle SSD स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह विंडोज 11 ओएस पर काम करता है।
बैटरी की बात करें तो, Realme Book Prime 54Wh की बैटरी के साथ आता है जो USB टाइप-C पोर्ट के जरिए 65W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। Realme का कहना है कि उसका नया लॉन्च किया गया लैपटॉप 12 घंटे तक की बैटरी लाइफ ऑफर करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाईफाई 6, थंडरबोल्ट 4, 3.5 एमएम जैक, यूएसबी-ए 3.1 जेन 1 पोर्ट, यूएसबी-सी 3.2 जेन 2 पोर्ट है। अतिरिक्त सुविधाओं में डीटीएस द्वारा स्टीरियो साउंड के साथ एक बैकलिट कीबोर्ड शामिल है।