सस्ते दाम और शानदार फीचर्स के साथ Realme C35 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और विशेषताएं

जयपुर। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने आज भारत में अपने एक और बजट स्मार्टफोन Realme C35 को लॉन्च कर दिया है। Realme C35 पिछले साल लॉन्च हुए Realme C25 का अपग्रेड वर्जन है। कंपनी ने इस फोन को 50MP प्राइमरी कैमरा, एक Unisoc SoC और 5,000mAh की बैटरी 6 जीबी रैम जैसे फीचर्स के साथ पेश किया है। आइये इस फोन की कीमत सहित पूरा विवरण आपको बताते हैं।

भारत में Realme C35 की कीमत
Realme C35 दो स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में आता है, जिसमें 4GB RAM + 64GB शामिल है, जिसकी कीमत 11,999 रुपये है। वहीं 4GB RAM + 128GB के साथ आता है जो 12,999 रुपये में उपलब्ध है। Realme C35 की पहली सेल 12 मार्च को दोपहर 12 बजे Realme.com के जरिए होगी। फोन ग्लोइंग ब्लैक और ग्लोइंग ग्रीन कलर में उपलब्ध हरेगा।

Realme C35 के फीचर्स
Realme C35 एक 6.6-इंच फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है। फोन में Unisoc T616 प्रोसेसर दिया गया है जिसे 6GB तक रैम और 128GB तक जोड़ा गया है। फोन की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो Realme C35 को ट्रिपल कैमरा सेटअप साथ पेश किया गया है जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर f/1.8 अपर्चर 5P लेंस, B&W और 2MP मैक्रो कैमरा मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का कैमरा है। फोन में पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है। जो 18W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
इसमें कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं।