जयपुर। Realme ने थाइलैंड में सी सीरीज के तहत एक नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह नया स्मार्टफोन Realme C35 है। यह फोन रियलमी सी25 का अपग्रेडेड वर्जन है। कंपनी ने सबसे पहले फोन को थाईलैंड में लॉन्च किया है। माना जा रहा है कि भारत में भी इसकी एंट्री जल्द होगी। इसमें 50-मेगापिक्सल कैमरा और 5000mAh की बैटरी जैसी कई शानदार विशेषताएं हैं। आइये इस फोन की कीमत और फीचर्स के बारे मे आपको जानकारी देते हैं।
Realme C35 की कीमत
Realme C35 को फिलहाल थाईलैंड में लॉन्च किया गया है। इसके 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत THB 5,799 लगभग 13000 रुपये है। 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को THB 6,299 करीब 14000 रुपये है। स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन ब्लैक और ग्रीन में आता है। कंपनी ने अभी भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
Realme C35 के फीचर्स
Realme C35 में 6.6 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है जिसमें 1080×2400 पिक्सल है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.7 प्रतिशत और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। स्क्रीन 60Hz रिफ्रेश रेट है।
कैमरे की बात करें तो Realme C35 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके पिछले हिस्से में 50MP का प्राइमरी लेंस, 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का तीसरा लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए डिवाइस में 8MP का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में UNISOC T616 प्रोसेसर दिया गया है। जिसे अधिकतम 4 जीबी रैम के साथ जोड़ा गया है। फोन में पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसकी बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। हैंडसेट में चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।
कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, 4जी एलटीई और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे विकल्प दिए गए हैं। फोन की मोटाई 8.1mm है और इसका वजन 189 ग्राम है। फोन में पाए जाने वाले सेंसर में लाइट सेंसर, एक्सेलेरेशन सेंसर, मैग्नेटिक इंडक्शन सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और जायरोस्कोप शामिल हैं।