Realme GT 2 Pro भारत में जल्द लॉन्च होगा, आधिकारिक टीज़र ऑनलाइन सामने आया

जयपुर। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी जल्द ही भारत में जीटी सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। यह फोन Realme GT 2 Pro होगा जो कि कंपनी का नया फ्लैगशिप फोन है। कंपनी के वीपी माधव शेठ ने इस फोन के टीजर को ट्विटर पर शेयर किया है। साथ ही फोन के डिजाइन के बारे में भी जानकारी दी गई है। माधव शेठ ने ट्विट करते हुए लिखा,

The Galaxy is full of stars & we always look out for the brightest one. Shining bright as ever, our realme GT 2 Pro will feature the best flat display among all Android phones soon.

Stay tuned! pic.twitter.com/dGDHQO4N6O

— Madhav Sheth (@MadhavSheth1) February 10, 2022

 

आपको बता दें कि Realme GT 2 Pro को पिछले साल चीन में लॉन्च किया जा चुका है। इस फोन के फीचर्स हम पहले से ही जानते हैं। उम्मीद है कंपनी भारत में चीनी वेरिएंट के समान फीचर्स के साथ इसे लॉन्च करेगी।

Realme GT 2 Pro फीचर्स
Realme GT 2 Pro, 'अल्ट्रा-फ्लैगशिप' फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच QHD+ AMOLED पैनल है। डिस्प्ले में 1400 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 100 प्रतिशत डीसीआई-पी3 कलर सरगम है। पैनल में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन है। फोन में नया स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जिसे 12GB तक LPDDR5 रैम और 512GB तक UFS3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
कैमरे की बात करें तो फोन एक ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक 50-मेगापिक्सेल प्राथमिक सेंसर, एक 50-मेगापिक्सेल अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2-मेगापिक्सेल अल्ट्रा-मैक्रो लेंस होता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, इसमें 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जो ऊपर-बाईं ओर पंच-होल कटआउट में एम्बेडेड है। फोन में पावर देने के लिए 65W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है।