स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 के साथ लॉन्च होगा Realme GT 3, प्रमुख जानकारी सामने आयी

जयपुर। चीनी स्मार्टफोन निर्माता रियलमी जल्द एक अपना नया Realme GT 3 स्मार्टफोन चीनी बाजार में लॉन्च करने जा रही है। यह फोन  240W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ  28 फरवरी को बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2023 (एमडब्ल्यूसी) के दौरान लॉन्च किया जायेगा।  आगामी हैंडसेट रियलमी जीटी नियो 5 का वैश्विक संस्करण होने की उम्मीद है जो इस महीने की शुरुआत में चीन में शुरू हुआ था। अब, रियलमी के वाइस प्रेसिडेंट शू क्यूई ने पुष्टि की है कि रियलमी जीटी 3 चीन में भी रिलीज़ होगा।  Realme GT 3 के चीनी संस्करण  में स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 दिया जा सकता है।  बता दें कि  स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 एसओसी को पहले गीकबेंच पर सिंगल-कोर टेस्ट में 1,930 पॉइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 6,236 पॉइंट के साथ देखा गया था। 

रियलमी 10 प्रो 5जी कोका-कोला एडिशन की पहली झलक
रियलमी ने पहले ही घोषणा कर दी है कि रियलमी जीटी 3 को बार्सिलोना में 28 फरवरी को एमडब्ल्यूसी 2023 में वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया जाएगा। इसमें 240W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने की पुष्टि की गई है। यदि रियलमी जीटी 3 और रियलमी जीटी नियो 5 वास्तव में एक रीब्रांडेड डिवाइस है तो रियलमी जीटी 3 और रियलमी जीटी नियो 5 के स्पेसिफिकेशन एक जैसे होंगे।

रियलमी जीटी नियो 5 स्पेसिफिकेशन
Realme GT Neo 5 Android 13 पर आधारित Realme UI 4.0 पर चलता है और इसमें 144Hz की रिफ्रेश रेट है। इसके  साथ 6.74-इंच 1.5K AMOLED (1,240 x 2,772 पिक्सेल) डिस्प्ले है। यह ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 SoC द्वारा संचालित है, जो 16GB रैम और 1TB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें  50-मेगापिक्सल सोनी IMX890 प्राइमरी सेंसर और 16-मेगापिक्सल सैमसंग S5K3P9 सेल्फी सेंसर  है।

Realme GT Neo 5 अलग-अलग बैटरी क्षमता और चार्जिंग स्पीड के साथ दो वेरिएंट में आता है - 240W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,600mAh और 150W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी।

related post