जयपुर। रियलमी भारत में अपना एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। यह स्मार्टफोन रियलमी जीटी नियो 2 होने वाला है। इसे कंपनी 13 अक्टूबर को लॉन्च करने वाली है। इस बात की जानकारी कंपनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया चैनलों पर दी है। लॉन्च से पहले ही इस फोन के फीचर्स सामने आ गये हैं। जिसमें स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर , 120Hz रिफ्रेश रेट वाला Samsung E4 AMOLED डिस्प्ले आदि शामिल हैं।
Realme GT Neo 2 की संभावित कीमत
भारत में इस फोन के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग 28,500 रुपये हो सकती है। 8GB + 256GB स्टोरेज की कीमत लगभग 30,800 रुपये हो सकती है।
Realme GT Neo 2 के संभावित फीचर्स
Realme के माइक्रोसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, इस फोन में स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर दिया जायेगा जिसे 12GB रैम तथा 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोडा जायेगा। और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ Samsung E4 AMOLED डिस्प्ले मौजूद होगा, जिसकी 600Hz टच सैंपलिंग रेट होगी। पावर बैकअप के लिए फोन में 5,000mAh की बैटरी होगी और यह 65W सुपरडार्ट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा। इसके अलावा, कंपनी इस स्मार्टफोन को स्टेनलेस स्टील वेपर कूलिंग सिस्टम के साथ पैक करती है, जिससे तापमान 18 डिग्री सेल्सियस कम हो जाता है।
कैमरे की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है।