जयपुर। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme जल्द ही भारत में एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तेयारी कर रही है। यह फोन Realme GT Neo 3 होने वाला है जिसे कंपनी पहले ही वैश्विक स्तर पर लॉन्च कर चुकी है। इस फोन को भारतीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर देखा गया है जिससे संकेत मिलता है कि फोन जल्द ही भारत में आने वाला है। Realme GT Neo 3 को वैश्विक स्तर पर सबसे तेज फुल चार्ज होने वाला स्मार्टफोन कहा जाता है। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंशन 8100 SoC प्रोसेसर और 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी से लैस है।
रियलमी जीटी नियो 3 बैटरी
Realme GT Neo 3 की भारत में संभावित कीमत
Realme GT Neo 3 को भारत में 24,000 रूपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। स्टोरेज वेंरिएंट के आधार पर फोन की कीमत 35,000 रूपये तक हो सकती है।
Realme GT Neo 3 के फीचर्स
Realme GT Neo 3 में 6.7-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और टच सैंपलिंग रेट 1000Hz है। इस फोन की स्क्रीन पर सेल्फी के लिए पंच-होल कटआउट भी दिया गया है। प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 8100 प्रोसेसर दिया गया है जिसे जो माली जी610 जीपीयू के साथ जोड़ा गया है। यह फोन 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। यह फोन Android 12 आधारित Realme UI 3.0 कस्टम स्किन आउट-ऑफ-द-बॉक्स ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।
कैमरा की बात करें तो फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 8 MP का ultrawide और 2 MP का मैक्रो सेंसर मौजूद है।